Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2019

माता वैष्णो देवी की अमर कथा (Mata Vaishno Devi Hindi Story)

सनातन धर्म को मानने वाले माता वैष्णो देवी की महिमा गाते नहीं थकते हैं. हमारे धर्मशास्त्रों में कलयुग में लोगों के कष्ट हरने के लिए देवी-देवताओं के नामजप के साथ-साथ कथाएं भी बेहद उपयोगी बताई गई हैं. स्थान और काल में भेद की वजह से कथाओं में भी कुछ अंतर पाए जाते हैं. बस मन में सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए, प्रभु कृपा अवश्य करते हैं. वैसे तो  माता वैष्णो देवी  से जुड़ी कई कथाएं हैं, पर जो कथा सबसे अधि‍क प्रचलित है, वह आगे दी जा रही है... वैष्णो देवी ने अपने एक परम भक्त पंडित श्रीधर की भक्ति से प्रसन्न होकर उसकी लाज बचाई. माता ने पूरे जगत को अपनी महिमा का बोध कराया. तब से आज तक लोग इस तीर्थस्थल की यात्रा करते हैं और माता की कृपा पाते हैं. कटरा से कुछ दूरी पर स्थित हंसाली गांव में मां वैष्णवी के परम भक्त श्रीधर रहते थे. वे नि:संतान होने से दु:खी रहते थे. एक दिन उन्होंने नवरात्रि पूजन के लिए कुंवारी कन्याओं को बुलवाया. मां वैष्णो कन्या वेश में उन्हीं के बीच आ बैठीं. पूजन के बाद सभी कन्याएं तो चली गईं, पर मां वैष्णो देवी वहीं रहीं और श्रीधर से बोलीं, ‘सबको अपने घर भंडारे का निमं...